भारत का भूगोल सामान्य परिचय (Geography of India General Introduction)
भारत की स्थिति एवं विस्तार-
भारत की विशालता के कारण इसे उपमहाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। इसका प्राचीन नाम 'आर्यावर्त' उत्तर भारत में बसने वाले आर्यों के नाम पर किया गया। इन आर्यों के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारतवर्ष कहलाया।
वैदिक आर्यों का निवास स्थान सिंधु घाटी में था, जिसे ईरानियों ने 'हिन्दू नदी' तथा इस देेेश को 'हिन्दुस्तान' कहा। यूनानियों ने सिंधु को 'इंडस' तथा इस देेेश को 'इंडिया' कहा।
भारत का भूगोल |
1. भारत विषुवत रेखा के उत्तरी गोलार्ध में अवस्थित है। भारतीय मुख्य भूमि दक्षिण में कन्याकुमारी (तमिलनाडु) (8°4' उत्तरी अक्षांश) से उत्तर में इन्दिरा कॉल (लद्दाख) (37°6' उत्तरी अक्षांश) तक तथा पश्चिम में गौर मोता (गुजरात) (68°7' पूर्वी देशांतर) से कीबिथू (अरुणाचल प्रदेश) (97°25' पूर्वी देशांतर) के मध्य अवस्थित है।
2. 82°30' पूर्वी देशांतर भारत के लगभग मध्य (प्रयागराज के नैनी सेे) से होकर गुजरती है जो कि देश का मानक समय है। यह ग्रीनविच समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।
3. भारतीय मानक समय रेेेेेेेेेेखा भारत के 5 राज्यों ( उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश) से होकर गुजरती है।
4. भारत का क्षेेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है जो विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश (2.43%) है। इससे बड़े देश हैं- रूस > कनाडा > चीन > स.रा.अमेरिका > ब्राजील > ऑस्ट्रेलिया ।
5. भारत का विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में 3214 किमी. तथा पूर्व-पश्चिम दिशा में 2933 किमी. है। दोनों के बीच का अंतर मात्र 281 किमी. है।
6. भारत के स्थलीय सीमा की लंबाई 15200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लंबाई 6100 किमी. है। द्वीपों सहित देश की कुल तटीय सीमा 7516.6 किमी. है। इस प्रकार भारत की कुल सीमा 22716.6 (15200 + 7516.6) किमी. है।
7. भारत का दक्षिणतम बिंदु 'इन्दिरा प्वाइंट' ग्रेट निकोबार द्वीप में अवस्थित है। इसको 'पिगमेलियन प्वाइंट' तथा 'पारसन प्वाइंट' भी कहा जाता है।
8. 'भारत-अफगानिस्तान' और 'पाकिस्तान-अफगानिस्तान' अंतरराष्ट्रीय सीमा 'डूरंड रेखा' कहलाती है। जिसे ब्रिटिश भारत और अफगानिस्तान के बीच एक "सैन्य सामरिक सीमा"(military strategic border) के रूप में समझा जाता है।
9. भारत-चीन सीमा (4225 किमी.) हिमालय पर्वत श्रेणियों के किनारे चलने वाली एक प्राकृतिक सीमा है तथा यह विभिन्न सन्धियों पर आधारित है। इसका पूर्वी भाग 'मैकमोहन रेखा' कहलाता है।
10. पाकिस्तान और बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) के साथ सीमा का निर्धारण 1947 में भारत विभाजन के समय 'रेडक्लिफ रेखा' के माध्यम से किया गया था।
11. भारत अकेला ऐसा देश है,जिसका नाम हिन्द महासागर से जुड़ा है। यह स्वयं में एक महाद्वीप दिखता है। जो 46 देशों (27 तटीय देश, 7 द्वीपीय देश/राज्य और 12 स्थल अवरुद्ध देश शामिल हैं) से घिरा हुआ है।
12. भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह दक्षिणी एशिया के मध्य स्थित है। इसके पूर्व में इंडोचीन प्रायद्वीप व पश्चिम में अरब प्रायद्वीप स्थित है।
13. भारत में द्वीपों की कुल संख्या 247 है जिसमें से 204 द्वीप बंगाल की खाड़ी (अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह) में स्थित हैं तथा इसके अतिरिक्त 43 द्वीप अरब सागर में स्थित हैं।
14. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह ज्वालामुखी निर्मित तथा लक्षद्वीप प्रवाल निर्मित है।
15. लक्का दीव, मिनिकाय और अमीनीदीव लक्षद्वीप समूह के प्रमुख द्वीप हैं। रामेश्वरम द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है।
16. कर्क रेखा भारत के मध्य 8 राज्यों यथा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होकर गुजरती है।
17. भारत के कुल तटीय राज्यों की संख्या 9 है। बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित 4 राज्य हैं- तमिनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जबकि अरब सागर के तट पर स्थित 5 राज्य हैं- गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक तथा केरल। गुजरात की समुद्र तटीय सीमा अन्य तटीय राज्यों से सबसे लंबी है।
यह भी पढ़ें- 1. भारत का अपवाह तंत्र।Drainage system of India in hindi
2. भारत में अपवाह प्रतिरूप। Drainage Pattern in India
18. भारत के सम्पूर्ण क्षेत्रफल की विभागीय स्थिति-
* 10.7 % भाग पर पर्वत
* 18.6 % भाग पर पहाड़
* 27.7 % भाग पर पठार
* 43.0 % भाग पर मैदान
19. भारत के सबसे पूर्वी भागों और सबसे पश्चिमी भागों के मध्य 30° का अंतर है, जिसके कारण समय में लगभग दो घंटे का अंतर आ जाता है।
20. भारत में वर्तमान समय (2021) में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
21. भारत के पड़ोसी देशों के साथ सीमा की लंबाई -
* बांग्लादेश - 4096 किमी. (26.95%)
* चीन - 3488 किमी. (25.55%)
* पाकिस्तान - 2910 किमी. (21.78%)
* नेपाल - 1751 किमी. (11.53%)
* म्यांमार - 1643 किमी. (9.89%)
* भूटान - 699 किमी. (3.86%)
* अफगानिस्तान - 106 किमी. (0.52%)
22. पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं वाले भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश -
* पाकिस्तान- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, गुजरात।
* अफगानिस्तान- लद्दाख
* चीन- लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश।
* नेपाल- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम।
* भूटान- सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
* म्यांमार- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम।
* बांग्लादेश- पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम।
23. देश के चतुर्दिक अंतिम सीमा बिंदु -
* दक्षिण तम बिंदु- इन्दिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
* उत्तर तम बिंदु- इन्दिरा कॉल (लद्दाख)
* पश्चिमोत्तर बिंदु- गोरमोता (गुजरात)
* पूर्वोत्तर बिंदु- किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)
* मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा- कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
24. प्रमुख चैनल/जलडमरूमध्य
* इन्दिरा प्वाइंट-इंडोनेशिया- ग्रेट चैनल
* लघु अण्डमान-कार निकोबार- 10° चैनल
* मिनीकाय-लक्षद्वीप- 9° चैनल
* मालदीव-मिनीकाय- 8° चैनल
* भारत-श्रीलंका- मन्नार की खाड़ी
* पाक की खाड़ी- पाक स्ट्रेट
यह भी पढ़ें- 1. विश्व का भूगोल महत्वपूर्ण प्रश्न
2. भारत की स्थिति एवं विस्तार महत्तवपूर्ण प्रश्नोत्तर।
3. पृथ्वी की आंतरिक संरचना
25. 'आदम ब्रिज' तमिनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है। 'पंबन द्वीप' आदम ब्रिज का ही हिस्सा है। ध्यातव्य है कि पंबन द्वीप पर ही रामेश्वरम स्थित है।
26. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह मरकत द्वीप (एमराल्ड आइलैंड) के नाम से प्रसिद्ध है।
27. पांडिचेरी (पुडुचेरी) केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत माहे (केरल मेंं), कराईकल (तमिलनाडु में) तथा यनम (आंध्र प्रदेश में) स्थित हैं।
28. भारत और चीन के बीच की सीमा को तीन भागोंं में विभाजित किया गया है-
* जम्मू कश्मीर खंड- पश्चिमी सेक्टर
* हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड- मध्य सेक्टर
* अरुणाचल प्रदेश- पूर्वी सेक्टर
29. भारत के ऐसे राज्य जिनके न तो अंतरराष्ट्रीय सीमा है और न ही तटरेखा है - मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़़, झारखंड और तेलंगाना।
30. मध्य एशियाई देश जो भारत के अति निकट है- ताजिकिस्तान
31. भारत के अपवाह तंत्र को कितने भागों में बांटा गया है?
(i) हिमालय के अपवाह तंत्र
(ii) प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र
Thanks
जवाब देंहटाएंgood ,nice work
जवाब देंहटाएंgood content
जवाब देंहटाएं